Home » मैं डरने वाली नहीं हूं,. ..हनी ट्रैप केस में जेल से बाहर आई अर्चना नाग को मिली धमकी
देश

मैं डरने वाली नहीं हूं,. ..हनी ट्रैप केस में जेल से बाहर आई अर्चना नाग को मिली धमकी

भुवनेश्वर। ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप मामले में 14 महीने बाद जेल से बाहर निकली अर्चना नाग को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। अब अर्चना नाग को जान से मारने की धमकी मिली है। हालांकि, अर्चना नाग ने कहा है कि मैं इस धमकी से डरने वाली बच्ची नहीं हूं।

अर्चना नाग ने कहा है कि वह अपने पति के साथ लॉ कॉलेज में परीक्षा देने आई थी। कॉलेज पहुंचने के बाद दो युवक आए और जान से मारने की धमकी दी। मैने उन्हें कहा कि जेल से निकलने के बाद मैं शांति से रहना चाहती हूं। मैं डरने वाली नहीं हूं।  परीक्षा खत्म होने के बाद मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अर्चना ने कहा कि मेरी तरक्की कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रही है। मैं डरने वाली नहीं हूं। जिसके पास साहस है सामने से आकर वार करे। धमकी देने वालों ने झूठे केस में फंसाने की भी चेतावनी दी।

 

Search

Archives