Home » बंगाल विधानसभा में भारी हंगामा, TMC-BJP विधायकों के बीच हुई झड़प
देश

बंगाल विधानसभा में भारी हंगामा, TMC-BJP विधायकों के बीच हुई झड़प

कोलकाता। गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और टीएमसी के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई, जिसके बाद मार्शल को बुलाना पड़ा। बीजेपी विधायकों की इनसे से भी झड़प हो गई। सदन में हंगामे के बाद बीजेपी विधायक शंकर घोष को निलंबित कर दिया गया है।

विधानसभा में सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी बांग्ला-बरोदी और बंगाल विरोधी है। वे बंगाल की जनता के उत्पीड़न पर सदन में चर्चा ही नहीं चाहते।

चोरों की पार्टी है बीजेपी: ममता –  पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी भ्रष्टों की पार्टी है और वोट चोरों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि हमने संसद में देखा कि कैसे भाजपा ने हमारे सांसदों को परेशान करने के लिए सीआईएसएफ का इस्तेमाल किया। सीएम ने कहा कि बंगाल में एक दिन ऐसा जरूर आएगा, जब भाजपा का एक भी विधायक बंगाल विधानसभा में नहीं बैठेगा। लोग बीजेपी को वोट ही नहीं देंगे।

सीएम बनर्जी ने कहा कि बस कुछ दिन इंतजार कीजिए, लोग बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी और अमित शाह के नेतृत्व वाली केंद्र की बीजेपी सरकार जल्द ही गिर जाएगी।

बीजेपी को वोट चोर कहा- सीएम ने कहा कि विधानसभा में बीजेपी मुझे बोलने नहीं दे रही है, इसलिए अगली बार जब बीजेपी बोलेगी तो चोर-चोर बोलकर उन्हें भी बोलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी बंगालियों को लेकर सदन में चर्चा करना नहीं चाहती इसलिए विधानसभा में हंगामा कर रही है। सीएम ने कहा कि बीजेपी को शर्म आनी चाहिए।

वहीं बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने अपने सोशल मीडिया पर विधानसभा में हुए हंगामा का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और उनके नेताओं ने आज सदन में लोकतंत्र की हत्या कर दी।

पश्चिम बंगाल की बीजेपी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बंगाल में लोकतंत्र मर चुका है।  बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पवित्र सदन में विपक्षी विधायकों पर हमला कर रही हैं।  इसके आगे बीजेपी ने लिखा कि उन्होंने आज वही गलती की जो कभी CPIM ने की थी।  अब TMC का अंत हो गया है।  बीजेपी ने कहा कि अगर टीएमसी सड़को पर लड़ाई चाहती है, तो फिर बिना सुरक्षा के सड़कों पर उतर आओ। जनता तुम्हारा इंतजार कर रही है।

Search

Archives