Home » 3 ट्रकों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जले ड्राइवर और कंडक्टर
देश

3 ट्रकों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जले ड्राइवर और कंडक्टर

गिरिडीह । गिरिडीह की डुमरी स्थित कुलगो टोल प्लाजा के समीप अल सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के कोलकाता- दिल्ली सड़क मार्ग पर दुर्घटना में तीन वाहनों मे भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ट्रक का ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जल गए। उनकी पहचान अब तक नहीं ही पाई है, जबकि एक अन्य ट्रक का कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वह पटना निवासी है।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक गुड़ लड़ा ट्रक धनबाद की ओर जा रहा था, तभी टोल प्लाजा के समीप खड़े आयशर ट्रक से टकरा गया। इससे जोरदार धमाका हुआ और आयशर वाहन ने अपने आगे खड़े कोयला लदे 18 चक्का ट्रक में टक्कर मारी। इससे तीनों ट्रक में आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। इस घटना में आयशर वाहन में सो रहे चालक टिंकू ठाकुर को गहरी चोट आई है। वह पटना निवासी हैं। जख्मी ने बताया कि वह ट्रक लेकर पटना से पुरुलिया जा रहा था। नींद आई तो ट्रक खड़ा करके सो गए। 20 मिनट हुआ था की पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। उसके ट्रक में पेंट व सात टन मकई का दाना रखा था।

उन्होंने बताया कि टक्कर से दोनों ट्रक में आग लग गई। फिर आयशर के टक्कर से आगे कोयला लदे ट्रैक में भी आग लग गई। उन्होंने बताया कि वह जख्मी हालत में आयशर से उतर गया। तीनों ट्रक धू धू के जलने लगे। उसे एम्बुलेंस से डुमरी रेफरल अस्पताल में इलाज करवाया गया। फिलहाल उसकी हालत ठीक है। गुड़ लड़े ट्रक की टक्कर की वजह से ही यह हादसा हुआ। आयशर समेत दो ट्रक जल के खाक हो गए। तीसरे ट्रक को पुलिस ग्रामीण के सहयोग से जलने से आधा बचा पाई। एक साथ तीन वाहनों में आग लगने के बाद एक ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जल गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों के जले हुए शव काफी विभत्स थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलगो टोल प्लाजा के पास सभी लोग गाड़िय़ों में आग व धमाका देखकर इधर-उधर भागने लगे। आग की ऊंची ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोग भी सहम उठे।

मामले की सूचना मिलते ही डुमरी पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से डीवीएल कंपनी के टैंकर से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम लगभग डेढ़ घंटा देर से पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इधर अलगनी की घटना में एक करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Search

Archives