Home » गुजरात में मानसून का महा-तांडव: वलसाड, नवसारी, सूरत और तापी जलमग्न, 1200 लोगों का रेस्क्यू
गुजरात देश

गुजरात में मानसून का महा-तांडव: वलसाड, नवसारी, सूरत और तापी जलमग्न, 1200 लोगों का रेस्क्यू

अहमदाबाद। गुजरात में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। पिछले 24 घंटे में दक्षिण, उत्तर और मध्य गुजरात में भारी बारिश हुई है और जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। वलसाड, नवसारी, सूरत और तापी के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। तापी जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत कार्यों में जुटी हैं।

राज्यभर में करीब 1200 लोगों को बचाया गया है। इसके अलावा हजारों अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वलसाड की उमरगाव तहसील में केवल 16 घंटों में 1,100 मिमी से अधिक बारिश हुई।

वलसाड में पार्किंग में खड़ी 50 कारें डूब गईं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचकर राज्य में हुई भारी बारिश का जायजा लिया। प्रभावित जिलों के स्कूल और कालेजों में आगामी दो दिनों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है।

स्टेट इमरजेंसी आपरेशन सेंटर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे में दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले में 1,100 एमएम और सूरत की तहसीलों में 600 एमएम तक वर्षा रिकार्ड की गई। आरंगा, पार और दमण नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।

Search

Archives