Home » एलपीजी सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, बुकिंग और सप्लाई को लेकर नया फैसला
दिल्ली-एनसीआर देश

एलपीजी सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, बुकिंग और सप्लाई को लेकर नया फैसला

नई दिल्ली। भारत सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, खासकर ईरान संकट के बीच ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने साफ किया है कि रसोई गैस यानी एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह स्थिर है और बुकिंग की समय सीमा भी बढ़ा दी है। आम लोगों को किसी तरह की कमी या अचानक महंगाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

नई दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि घरेलू एलपीजी उत्पादन बढ़ा दिया गया है। साथ ही, गैस सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को भी बढ़ाया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को सुविधा मिल सके।

कमर्शियल गैस की सप्लाई भी सामान्य

सरकार ने गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड को सख्ती से लागू किया है। इसका उपयोग 92 प्रतिशत तक पहुंच चुका है, जिससे कालाबाजारी और फर्जी डिलीवरी पर लगाम लगाने में मदद मिल रही है। इसके अलावा, कमर्शियल गैस की आपूर्ति भी लगभग 70 प्रतिशत तक सामान्य हो चुकी है।

छोटे यानी 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडरों की मांग में भी तेजी आई है। सरकार ने जागरूकता अभियान के तहत देषभर में हजारों कैंप आयोजित किए हैं, जिसके चलते हाल के दिनों में इन सिलेंडरों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

सरकार अलर्ट

समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार सतर्क है। स्ट्रेट अष्फ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय जहाज सुरक्षित बताए गए हैं। देषगरिमा जहाज बिना किसी बाधा के कच्चा तेल लेकर भारत पहुंच रहा है। क्षेत्र में तनाव के बावजूद भारतीय जहाजों और उनके क्रू की सुरक्षा सुनिष्चित की गई है।

Search

Archives