Home » सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में मिली युवती, गैंगरेप की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच
देश

सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में मिली युवती, गैंगरेप की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

छतरपुर। युवती से दुष्कर्म के मामले में सिपाही पर मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में युवती बयान देने आई थी। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने युवती को अगवाकर नशीला पदार्थ खिलाने के बाद गैंगरेप किया और सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र में जनपद हरदोई की एक युवती अर्धनग्न अवस्था में सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में मिली। आशंका जताई जा रही है कि युवती को अगवाकर नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप किया गया है। पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में सीएचसी नौगांव दाखिल कराया है। यहां से उसे छतरपुर अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही एसपी अपर्णा गुप्ता, सीओ हर्षिता गंगवार व थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचे। मौके पर बारीकी से जांच की गई। मिली जानकारी के अनुसार, जनपद हरदोई निवासी युवती छतरपुर में रहकर प्राईवेट जॉब करती है। एक माह पहले युवती ने छतरपुर में सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले को लेकर बयान दर्ज कराने के लिए युवती छतरपुर आई थी। यहां से अज्ञात लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अगवाकर लिया और गैंगरेप को अंजाम दिया। इसके बाद युवती को महोबा जिले के थाना अजनर के गांव चमरूआ के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। लोगों ने युवती को बेहोशी की हालत में देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।युवती का बयान लेने के बाद होगी कार्रवाईयुवती के होश आने पर उसने बताया कि छतरपुर में उसने एक एफआईआर दर्ज कराई थी। इस संबंध में वह छतरपुर आई थी। मामले में लिप्त आरोपियों ने उसे छतरपुर से अगवाकर कुछ पिला दिया। इससे वह अचेत हो गई। पुलिस ने युवती का बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Search