कर्नाटक । कलबुर्गी जिले में बीती रात एक भीषण सड़क़ हादसा हो गया। जहां लाडजापुर के पास एक चार-पहिया वाहन की लॉरी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक ए श्रीनिवासुलु ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
कर्नाटक पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में लाडलापुर के पास एक क्रूजर गाड़ी की लॉरी से टक्कर हो जाने के बाद पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद, कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक ए. श्रीनिवासुलु ने घटनास्थल का दौरा किया और दुर्घटना के कारणों का जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया।
पुलिस ने बताया कि एक महीने पहले कर्नाटक के यादगिरी इलाके में एक कार की बस से टक्कर हो जाने के बाद सात लोगों की मौत हो गई थी और दो बच्चे घायल हो गए थे। कार में सवार सभी यात्री एक ही परिवार के थे और रायचूर के सिरवार तालुक के रहने वाले थे। यादगिरी के एसपी पृथ्वीक शंकर ने बताया कि यह दुर्घटना यादगिरी जिले में, सुरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, कार एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रही बस से टकरा गई। एसपी शंकर ने कहा, हमने पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत ले ली है और हम मामले की जांच कर रहे हैं।







