Home » ऑपरेशन सिंदूर को लेकर वायु सेना प्रमुख का बड़ा खुलासा, बोले- पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमान गिराए
देश

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर वायु सेना प्रमुख का बड़ा खुलासा, बोले- पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमान गिराए

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर वायु सेना प्रमुख ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमान को गिराया था।  वायुसेना के  प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर को हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण सैन्य कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने भारत की मजबूत वायु रक्षा क्षमताओं और संयुक्त सेवा योजना को प्रदर्शित किया।

वायुसेना प्रमुख ने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के पांच एफ-16 और जेफ-17 लड़ाकू विमानों का मार गिराया था। वायुसेना प्रमुख ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर तीनों सेनाओं के तालमेल का प्रतिबिंब था। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि तीनों सेनाओं ने सुदर्शन चक्र वायु रक्षा प्रणाली पर काम करना शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान को भारी नुकसान- वार्षिक एयर फोर्स डे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा कि, हमारे पास एक अवॉक्स और चार से पांच पाकिस्तान लड़ाकू विमानों को गिराने के सबूत हैं।  पाकिस्तान को हुए नुकसान में रडार, कमांड और नियंत्रण केंद्र, रनवे और हैंगर शामिल हैं। उन्होंने कहा, हमने सबसे लंबी दूरी की मार 300 किलोमीटर से अधिक दुश्मन क्षेत्र में की। हमारी मजबूत हवाई रक्षा प्रणाली ने स्थिति को पूरी तरह पलट दिया।
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा, भारतीय सशस्त्र बलों को एक स्पष्ट निर्देश दिया गया था। यह एक सबक है जो इतिहास में दर्ज होगा कि यह एक ऐसा युद्ध था जो एक बहुत ही स्पष्ट उद्देश्य के साथ शुरू किया गया था और इसे बिना बढ़ाए शीघ्रता से समाप्त कर दिया गया।

आत्मनिर्भरता जरूरी- एपी सिंह उन्होंने डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता पर ज्यादा जोर दिया।  उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी है, किसी पर निर्भर नहीं रहना है। ताकी कभी जरूरत हो तो हमें दूसरे देशों की तरफ देखना ना पड़े। तेजस मार्क 1 के ऑर्डर हो चुका है।  एमके-1 पर काम चल रहा है, भारतीय बहु-भूमिका हेलीकॉप्टर (Indian Multi-Role Helicopter) का प्रोग्राम चल रहा है। मीडियम ट्रांसपोर्ट का डिजाइन चल रहा है, एयर डिफेंस सिस्टम, लॉंग रेंज मिसाइल पर भी काम जारी है।

Search

Archives