Home » भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग, सेना को बुलाया गया
देश

भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग, सेना को बुलाया गया

 मध्यप्रदेश –राजधानी भोपाल में स्थित सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल में आज अचानक आग लगी, जिसे बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना में जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल सूत्रों के अनुसार सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल में दोपहर अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सेना के जवान भी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले तीन घंटों से आग बुझाने का काम जारी है।

घटना की सूचना के तुरंत बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। तीसरी मंजिल में आदिम जाति क्षेत्रीय विकास परियोजना का कार्यालय है। आग लगने के बाद भवन को खाली करा लिया गया है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Search

Archives