Home » पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट : चार लोगों की मौत, 18 लोग झुलसे, राहत कार्य जारी
देश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट : चार लोगों की मौत, 18 लोग झुलसे, राहत कार्य जारी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कौशांबी जिले में स्थित पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को सुबह करीब 11.30 बजे विस्फोट हो गया। इसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई झुलस गए। मौके पर फायरब्रिगेड पहुंच गई है।

विस्फोट के बाद आग लग गई। चार लोगों के मौत और 18 लोगों के फंसे होने की सूचना है। राहत और बचाव कार्य में पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग जुट  गए हैं। घटना भरवारी के खल्लाबाद इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ है।

पटाखा फैक्ट्री खलीलाबाद के रहने वाले शराफत अली की बताई जा रही है। शराफत अली समेत कई लोग झुलसे हैं। एक मृतक शिव नारायण (30)  की पहचान हो पाई है। घायल बबलू पटेल, दीना पटेल, अशोक पटेल, कौशल अली और शराफत अली को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।

घटना की सूचना पाकर एसपी बृजेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। मौकैे पर एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय नेताओं की भीड़ जुट गई है। पूर्व विधायक संजय गुप्ता, कैलाशचंद्र केसरवानी सहित आदि नेता पहुंच गए हैं।

Search

Archives