Home » यात्री के मोबाइल फोन की बैटरी फटने के चलते एयर इंडिया की फ्लाइट की एमरजैंसी लैंडिंग
देश

यात्री के मोबाइल फोन की बैटरी फटने के चलते एयर इंडिया की फ्लाइट की एमरजैंसी लैंडिंग

नेशनल डेस्क: राजस्थान के उदयपुर में बड़ा हवाई हादसा होने से बच गया। यात्री के मोबाइल फोन की बैटरी फटने के चलते एयर इंडिया की फ्लाइट की एमरजैंसी लैंडिंग करवाई गई। तकनीकी जांच के बाद फ्लाइट को दिल्ली रवाना किया गया।

इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट में एमरजैंसी लैंडिंग के दौरान कुछ पैसेंजर को प्लेन से नीचे उतारा गया। सब कुछ सही पाए जाने के बाद फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या-470 में ये हादसा हुआ है। इस फ्लाइट में कुल 140 यात्री सवार थे।

Search

Archives