Home »   पुंछ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को किया ढेर
देश

  पुंछ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को किया ढेर

 जम्मू-कश्मीर.  पुंछ में सुरक्षाबलों ने बड़ा एक्शन लेते हुए चार आतंकियों को ढेर कर दिया है।  जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों को छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाते हुए पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑप्रेशन चलाया।

इस बीच सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी मोर्चा संभालते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया और चार आतंकी मार गिराए। मारे गए आतंकियों के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

Search

Archives