Home » महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते ने 64 करोड़ रुपये के मूल्य का 161 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किया
देश

महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते ने 64 करोड़ रुपये के मूल्य का 161 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किया

मुंबई। महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने नवी मुंबई में64.36 करोड़ रुपये के मूल्य के 161 किलोग्राम मादक पदार्थ को जला दिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एटीएस की विभिन्न इकाईयों ने चार अलग-अलग जगहों से यह स्वापक और मनप्रभावी मादक पदार्थ जब्त किया था।

अधिकारी ने कहा कि एटीएस की मादक पदार्थ नाशक समिति की मौजूदगी में नवी मुंबई के पड़ोसी शहर तलोजा में स्थित मुंबई अपशिष्ट प्रबंधन लिमिटेड के भस्मीकरण संयंत्र में जब्त मादक पदार्थ को जला कर नष्ट कर दिया गया।

Search

Archives