Home » CMRL मनी लांड्रिंग मामले में केरलम के पूर्व सीएम की बेटी वीणा को ईडी का नया समन
देश

CMRL मनी लांड्रिंग मामले में केरलम के पूर्व सीएम की बेटी वीणा को ईडी का नया समन

कोच्चि। ईडी ने केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा टी. को कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) और उनकी बंद हो चुकी आइटी फर्म ‘एक्सालाजिक साल्यूशंस’ से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में दोबारा समन जारी किया है।

उन्हें 29 जून को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले 17 जून को ईडी के कोच्चि कार्यालय में वीणा से करीब नौ घंटे पूछताछ हुई थी और 19 जून को तिरुअनंतपुरम में उनके बैंक लाकरों की तलाशी ली गई थी। बयानों और सबूतों के विश्लेषण के बाद ईडी ने उन्हें फिर से बुलाया है।

इस मामले में चार अन्य आरोपितों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। यह जांच कार्पाेरेट मामलों के मंत्रालय की गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआइओ) की शिकायत पर आधारित है। ईडी का आरोप है कि सीएमआरएल ने वीणा की कंपनी को बिना किसी सेवा के 2.78 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

Search

Archives