चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार को बादल फटने की घटना हुई। भारी बारिश के कारण नीती घाटी में बने तमक नाले में तेज उफान आया, जिससे नीती घाटी को जोड़ने वाला पुल भी बह गया। इसके अलावा बीआरओ के एक कर्मचारी के बहने की सूचना मिली है, जो अभी भी लापता है।
चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से प्रशासन को एक वाहन के बहने की सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि वाहन में हवलदार रैंक का एक कर्मी सवार था। तेज बहाव में वाहन के बहने के बाद से कर्मी का कोई पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं।







