उत्तरप्रदेश/बहराइच। बीती रात सड़क दुर्घटना में महसी विधानसभा के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के करीबी व परिवार के सदस्य हादसे का शिकार हो गए। घटना में छह लोग घायल हुए हैं जिनका ईलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार बहराइच के लखनऊ नेशनल हाईवे पर देर रात करीब एक बजे भाजपा विधायक की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। एक अन्य गाड़ी को बचाने के चक्कर में यह हादसा घटित हुई। अनियंत्रित कार पलट जाने से उसमें सवार छह लोगों में से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं एक की मौत हो जाने की खबर सामने आ रही है। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को लखनऊ के अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां ईलाज जारी है। घायलों में अवधेश सिंह 62 वर्ष, विधायक सुरेश्वर सिंह की बहू अनुराधा सिंह 30 वर्ष, चालक भानू 28 वर्ष, शकुंतला सिंह 60 वर्ष, कुलदीप 25 वर्ष व एक अन्य महिला शामिल है।







