बंगलूरू। मंगलवार को केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने कहा कि 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के लिए प्रारंभिक तौर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) जिम्मेदार है। बता दें कि इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
कैट ने कहा, प्रथम दृष्टया से ऐसा प्रतीत होता है कि लगभग तीन से पांच लाख लोगों की भीड़ के लिए आरसीबी जिम्मेदार है। उन्होंने पुलिस से कोई उपयुक्त अनुमति या सहमति नहीं ली। आरसीबी ने 4 जून की सुबह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अचानक यह जानकारी पोस्ट की, जिसके कारण जनता बड़ी संख्या में जमा हो गई। अधिकरण ने कहा कि पुलिस विभाग के पास इतनी बड़ी भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त समय नहीं था।







