Home » अजित पवार की अंतिम यात्रा : अमित शाह-नितिन नबीन भी होंगे शामिल, फफक-फफक कर रो रहे
देश

अजित पवार की अंतिम यात्रा : अमित शाह-नितिन नबीन भी होंगे शामिल, फफक-फफक कर रो रहे

बारामती। महाराष्ट्र की राजनीति के ‘पावर ऑफ दादा’ और के डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में अजित पवार पंचतत्व में विलिन होंगे। सुबह 9 बजे से अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के सभी बड़े नेता का बारामती पहुंच गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन भी अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

एनसीपी – एसपी प्रमुख शरद पवार, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे और राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए बारामती में विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे हुए हैं।

भारत के बाद कोलंबिया में बड़ा प्लेन क्रैश, सांसद समेत 15 लोगों की मौत, टेकऑफ करते ही आग के गोले में तब्दील हुआ अपने गांव काठेवाड़ी से अजित पवार को अंतिम विदाई देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस सलामी के साथ अजित पवार का शव एंबुलेंस में रखा गया है। हर चौक, हर चौराहे पर अजित पवार के समर्थक खड़े हैं और उनके अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। पूरे यात्रा मार्ग पर भीड़ जमा है। लोग फफक-फफक कर रो रहे हैं।

अजित पवार के अंतिम संस्कार की पूरी टाइमलाइन

अजित पवार का पार्थिव बारामती के काटेवाड़ी स्थित उनके निवास स्थान पर रखा जाएगा, जहां पर सुप्रिया सुले पहुंच चुकी हैं।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक पार्थिव काटेवाड़ी में रखा रहेगा।
इसके बाद एम्बुलेंस के जरिए पार्थिव शरीद को ग.दि.मा. सभागृह तक ले जाया जाएगा।
सुबह 9 बजे यहां से अंतिम यात्रा शुरू होगी और विद्या प्रतिष्ठान के मैदान पर अंतिम यात्रा खत्म होगी। जहां अजित पवार के पार्थिव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Search

Archives