Home » एक्जाम देने गई मां को उठा प्रसव का दर्द, स्वस्थ शिशु को जन्म देने बाद फिर पहुंची परीक्षा देने
देश • बिहार

एक्जाम देने गई मां को उठा प्रसव का दर्द, स्वस्थ शिशु को जन्म देने बाद फिर पहुंची परीक्षा देने

बांका। बिहार बोर्ड में मैट्रिक 2023 की परीक्षा चल रही है। 10वीं और 12 की परीक्षा के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर देगा कि क्या ऐसा भी हो सकता है। इस वाक्ये ने सभी के दिमाग को हिलाकर रख दिया है।बताया जा रहा है कि बांका की रुकमणी भी ये एग्जाम दे रही है। बीएसईबी 10वी एग्जाम 14 फरवरी से मैथ्स पेपर के साथ शुरू हुआ। 22 साल की रुकमणी अपनी प्रेग्नेंसी के 9वें में भी परीक्षा देने गई हुई थी। गणित का पेपर देकर लौटी तो रात में उसे तेज दर्द (लेबर पेन) उठा। फिर भी उसने अगले दिन 15 फरवरी को साइंस का पेपर देने का फैसला किया। जब रुकमणी विज्ञान की परीक्षा देने पहुंची तब भी वह प्रसव का दर्द झेल रही थी। आनन-फानन में रुकमणी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां रुकमणी की नॉर्मल डिलीवरी हुई और उसने स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के तुरंत बाद रुकमणी ने डॉक्टर और शिक्षा अधिकारियों से जिद करने लगी। उसने कहा कि उसे अपनी परीक्षा पूरी करनी है। उसके बार-बार अनुरोध करने पर अनुमति दे दी गई और उसने पेपर पूरा किया। इस तरह परीक्षा के बाद एक मां अपने नवजात के पास लौट आई। बिहार के बांका की रुक्मिणी के साहस की हर कोई तारीफ कर रहा है। डॉक्टर और दूसरे लोग भी ‘मां की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। शिक्षा अधिकारी पवन कुमार ने कहा, ‘रुकमणी ने पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल पेश की है। उसने बता दिया कि शिक्षा के मार्ग में चाहे कितनी भी मुश्किल आ जाए, उसे ग्रहण करना जरूरी है।

Search