Home » पिंपरी-चिंचवड़ में हादसा: चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लगी आग, एक व्यक्ति घायल
देश

पिंपरी-चिंचवड़ में हादसा: चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लगी आग, एक व्यक्ति घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ स्थित वाल्हेकरवाड़ी इलाके से इलेक्ट्रिक गाड़िय़ों में आग लगने की खबर सामने आई है। जहां दगडोबा चौक पर चार्जिंग के लिए खड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर गाड़िय़ों में अचानक आग लग गई। इस हादसे में दो ई-बाइक जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पास की एक दो मंजिला इमारत तक फैल गईं, आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया।

इस घटना को लेकर फायरमैन शहाजी कोपनकर ने कहा, सुबह 7.18 बजे हमारे फायर कंट्रोल रूम को वाल्हेकरवाड़ी इलाके के एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली। कॉल मिलते ही, एक फायर टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया, वहां पहुंचने पर पता चला कि बिल्डिंग ग्राउंड प्लस दो मंजिला थी और फ्लैट के अंदर कुछ लोग फंसे हुए थे। शुरुआती जांच से पता चलता है कि आग तब लगी जब ग्राउंड फ्लोर पर एक इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज हो रही थी। हमने एक व्यक्ति को बचाया और अब आग पूरी तरह से काबू में है। नुकसान की बात करें तो दो बाइक जल गईं और एक व्यक्ति घायल हुआ, इसके अलावा कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हम अभी आग लगने के कारण की जांच कर रहे हैं।

Search

Archives