Home » बेंगलुरु में दिनदहाड़े 7.11 करोड़ की लूट, एटीएम में रुपए पहुंचाने जा रही वाहन को किया हाईजैक
देश

बेंगलुरु में दिनदहाड़े 7.11 करोड़ की लूट, एटीएम में रुपए पहुंचाने जा रही वाहन को किया हाईजैक

बेंगलुरु। सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु में बुधवार को दिन-दिहाड़े 7 करोड़ की लूट से सनसनी फैल गई है। घटना साउथ एंड सर्कल के पास हुई, जहां इनोवा कार में सवार छह-सात अपराधियों ने एटीएम में पैसे डालने जा रही वाहन को रोका और 7.11 करोड़ रुपए लूटकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, लूट की वारदात का शिकार हुई गाड़ी का नंबर जीजे 01 एचटी 9173 एटीएम में पैसे जमा करने के लिए जा रही थी। उसी दौरान, जयदेरी डेयरी सर्कल पर इनोवा कार में सवार अपराधियों ने गाड़ी को रोका और खुद को आरबीआई अधिकारी बताकर चालक और गनमैन सहित सभी कर्मचारियों को धमकाया। आरोपियों ने गाड़ी को डेयरी सर्कल फ्लाईओवर पर खड़ा किया, पैसों से भरी सीएमएस गाड़ी से रकम अपने वाहन में लादकर फरार हो गए।

खुद को बताया एसबीआई अधिकारी

अपराधियों ने जयनगर थाना क्षेत्र के अशोक स्तंभ के पास गाड़ी को रोकते हुए दावा किया कि वे एसबीआई से हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी नियमों का उल्लंघन कर रही है। इसके बाद उन्होंने गाड़ी को हाईजैक किया और थाने आने का निर्देश दिया। लूट की घटना के समय एटीएम वाहन में चार सीएमएस कर्मचारी सवार थे। एक ड्राइवर, दो गनमैन और एक कैश डिपॉजिटर। इन कर्मचारियों से पूछताछ के लिए पुलिस उन्हें सिद्धपुर पुलिस स्टेशन ले गई है।

फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल

पुलिस ने बताया कि अपराधियों की इनोवा कार पर केए 03 एनसी 8052 नंबर की फर्जी प्लेट लगी थी। असल में यह एक मारुति सुजुकी इनोवा कार थी। इससे स्पष्ट होता है कि इस लूट की पूरी योजना पहले से तैयार की गई थी और अपराधी इसे अंजाम देने में पूरी तरह से संगठित थे। फिलहाल शहर के प्रमुख रास्तों की घेरा बंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Search

Archives