सतना/नागौद। सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र स्थित हिलौंधा गांव में फसल कटाई के बाद रविवार शाम को खेतों में पैर धोने गई दो बहनों, सोमवती साकेत (16) और दुर्गा साकेत (12) का दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बने एक पुराने, खुले बोरवेल में गिरकर दोनों बहनों की मृत्यु हो गई।
दोनों बहनें धान की रोपाई के बाद खेत में पैर धोने गई थीं, तभी मिट्टी के धंसने से बोरवेल खुला रह गया, जिसमें पानी भर जाने से वह गहरा जाल बन गया। पहला घुटना रखा तो सोमवती गड्ढे में समा गई और उसे बचाने दौड़ी दुर्गा भी उसी गड्ढे में गिर गई। घटना शाम लगभग 5 बजे हुई, जब खेत की मिट्टी भर गई और पानी से भरे बोरवेल की गहराई स्पष्ट नहीं थी।
सूचना पर नागौद एसडीएम जितेंद्र वर्मा, तेहसीलदार, सीईओ, थाना प्रभारी और पूर्व विधायक कल्पना वर्मा सहित प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन में जेसीबी का उपयोग कर खेत की मेड़ तोड़ी गई और पानी निकाला गया। रात 9ः30 बजे तक सोमवती का शव निकाल लिया गया, जबकि दुर्गा का शव देर रात 12ः15 बजे से 2 बजे के मध्य नौ घंटे तक चले अभियान के बाद बरामद किया गया।







