Home » पत्रकार कल्पेश आत्महत्या केस में जमानतदार फर्जी, आरोपित सलोनी मुंबई से गिरफ्तार
मध्यप्रदेश

पत्रकार कल्पेश आत्महत्या केस में जमानतदार फर्जी, आरोपित सलोनी मुंबई से गिरफ्तार

इंदौर। वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक आत्महत्या केस की आरोपित द्वारा फर्जी ऋण पुस्तिका से जमानत लेने का मामला सामने आया है। अपराध शाखा ने सलोनी अरोरा सहित तीन आरोपितों के विरुद्ध गंभीर धाराओ में प्रकरण दर्ज करते हुए सलोनी व जमानतदार केदार डाबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आरोपित रही सलोनी मुंबई से फिर गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी (अपराध) राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक कल्पेश याग्निक के छोटे भाई नीरज याग्निक (साकेत नगर) की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक ने साल 2018 में कार्यालय की ऊपरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। उन्हें संस्थान में काम करने वाली सलोनी अरोरा ब्लैकमेल कर रही थी।

Search

Archives