Home » रिश्वत लेने के आरोप में महिला तहसीलदार गिरफ्तार, लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की रह चुकी है प्रतिभागी
मध्यप्रदेश

रिश्वत लेने के आरोप में महिला तहसीलदार गिरफ्तार, लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की रह चुकी है प्रतिभागी

मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तहसीलदार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी तहसीलदार, लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में प्रतिभागी के रूप में भी जा चुकी हैं। वहीं इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त चुकी हैं। ऐसे में महिला तहसीलदार पर 2.5 करोड़ रुपये के बाढ़ राहत ‘घोटाले’ का आरोप लगा है। फिलहाल आरोपी महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

2.5 करोड़ के घोटाले का आरोप :  जानकारी के मुताबिक इस घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में महिला तहसीलदार को गुरुवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृता सिंह तोमर को साल 2021 में बड़ौदा तहसील में हुए ‘घोटाले’ के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक अदालत में पेश किए जाने के बाद अमृता सिंह तोमर को शिवपुरी की जेल में रखा गया है। अधिकारियों ने ही बताया कि अमृता सिंह तोमर ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में प्रतियोगी के रूप में 50 लाख रुपये जीते थे।

Search

Archives