Home » चित्रकूट की एसबीआई शाखा में भीषण आगः जलकर खाक हुए कंप्यूटर, प्रिंटर और जरूरी रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश

चित्रकूट की एसबीआई शाखा में भीषण आगः जलकर खाक हुए कंप्यूटर, प्रिंटर और जरूरी रिकॉर्ड

चित्रकूट। राजापुर कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) शाखा में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से खलबली मच गई। घटना सुबह करीब सात बजे की है, जब बैंक परिसर से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शाखा प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के मुताबिक कैश और अभिलेख सुरक्षित हैं।

आग की सूचना पर राजापुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बैंक के अंदर घना धुआं भर गया, जिससे हालात भयावह हो गए। धुएं के कारण अंदर प्रवेश करना मुश्किल हो गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। इस हादसे में बैंक के कुछ कंप्यूटर, प्रिंटर व फर्नीचर जल गए, जबकि राहत की बात यह रही कि कैश और महत्वपूर्ण अभिलेख सुरक्षित हैं।

घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित दूरी पर रखा। प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मैनेजर ने बताया कि फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

Search

Archives