नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। एमपी कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद ने तीसरी बार शादी की है। जिससे उन्होंने शादी की है, वह भी आईएस अधिकारी हैं। सबसे खास बात यह है कि इससे पहले भी उन्होंने जिन दो महिलाओं से शादी की थी, वह भी आईएएस अधिकारी हैं।
कौन हैं आईएएस अवि प्रसाद?
दरअसल, वर्तमान में मध्य प्रदेश में रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले वह एमपी के कई जिलों जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर भी रह चुके हैं। आईएस अवि प्रसाद कटनी कलेक्टर रहने के दौरान उन्होंने कुपोषण के खिलाफ जंग छेड़ी थी।
पहली शादी
आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद ने पहली शादी 2014 बैच की आईएएस रिजु बाफना से की थी, लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया और तलाक हो गया। अवि प्रसाद की पहली पत्नी आईएएस रिजु वर्तमान में शाजापुर जिले की कलेक्टर हैं।
दूसरी शादी
आईएएस रिजु बाफना से तलाक के बाद अवि प्रसाद ने 2016 बैच की आईएएस मिशा सिंह से दूसरी शादी की। मिशा सिंह के साथ अवि प्रसाद का रिश्ता करीब चार सालों तक रहा। जिसके बाद तलाक हो गया। मिशा सिंह वर्तमान में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की कलेक्टर हैं।
डिप्टी सेक्रेटरी हैं तीसरी पत्नी
आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद ने तीसरी शादी 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से की है। अवि प्रसाद और अंकिता धाकरे ने 11 फरवरी 2026 को कूनो नेशनल पार्क में विवाह किया। अंकिता धाकरे वर्तमान में राज्य मंत्रालय (प्रशासनिक सेवा) में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत हैं।
आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर इस शादी की खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, अवि प्रसाद और अंकिता धाकरे की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह अवि प्रसाद का व्यक्तिगत निर्णय है।
कौन कहां का रहने वाला?
बता दें कि आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे मध्य प्रदेश के अशोकनगर की रहने वाली हैं। वहीं, ईएएस अफसर अवि प्रसाद मूल रूप से यूपी के सीतापुर जिले के रहने वाले हैं।







