Home » जानें क्या हुआ जब थाने के सामने बीच सड़क पर युवती करने लगी हाई वोल्टेज ड्रामा
मध्यप्रदेश

जानें क्या हुआ जब थाने के सामने बीच सड़क पर युवती करने लगी हाई वोल्टेज ड्रामा

ग्वालियर। पड़ाव चौराहे पर एक एक्टिवा सवार युवती का कार चालक से विवाद हो गया। युवती कार के सामने एक्टिवा लगाकर बैठ गई और हंगामा करने लगी। इस हरकत को देख राहगीर भी थम गए। इस दौरान उसने राहगीरों से भी विवाद किया। उसे कार में तोड़फोड़ करता देख भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच कार सवार वहां से फरार हो गया।  जिस स्थान पर युवती हंगामा कर रही थी, उससे महज 100 मीटर की दूरी पर पड़ाव थाना मौजूद है। पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले गई। इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर एक राहगीर वायरल कर दिया।

 बताया जा रहा है कि ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के 100 दूरी पर एक युवती अपनी एक्टिवा से जा रही थी। अचानक बीच सड़क पर ही रुक गई और अपनी एक्टिवा स्टैंड पर लगाकर हंगामा करने लगी। युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए बीच सड़क पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा दिया। उस दौरान युवती ने सड़क से निकालने वाले लोगों के साथ भी विवाद करने की कोशिश की। युवती ने एक काली रंग की कार में सवार युवक को रोक लिया। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। युवती ने अपनी एक्टिवा कार के सामने खड़ी कर एक्टिवा के साइड मिरर ग्लास से कार में तोड़फोड़ करने का प्रयास भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझा बुझाकर अपने साथ थाने ले गई और परिजनों को थाने बुलाकर युवती को सुपुर्द कर दिया।
पड़ाव थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि सड़क पर हंगामा कर रही युवती को थाने लाया गया था। थाने आई युवती की मां ने बताया कि वह थाटीपुर की रहने वाली हैं। युवती नाम सोना जैन है और वह एक बिजनेसमैन है। उनकी बेटी काफी दिनों से मेंटली डिस्टर्ब है और उसका इलाज भी चल रहा है।

Search

Archives