Home » बिना ड्रायवर दौड़ा डंपर… कॉलेज से लौट रही दो छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, दूसरी गंभीर
मध्यप्रदेश

बिना ड्रायवर दौड़ा डंपर… कॉलेज से लौट रही दो छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, दूसरी गंभीर

राजगढ। राजगढ़ जिला मुख्यालय पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरगाह गेट के पास ढलान पर बिना चालक के खड़ा किया गया डंपर अचानक चल पड़ा और तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ने लगा। बेकाबू डंपर ने कॉलेज से हॉस्टल लौट रही दो छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार दरगाह गेट के पास ढलान पर खड़ा डंपर अचानक आगे सरकने लगा और देखते ही देखते तेज गति पकड़ ली। उसी दौरान आगे चल रही दो छात्राएं इसकी चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि नंदनी भील (20), निवासी भादाहेड़ी, थाना खिलचीपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमन वर्मा, निवासी पीपल्या रसोडा थाना बोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक सुमन के सिर, जबड़े और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

Search

Archives