Home » बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारी से लूट का प्रयास: एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा, पुलिस कर्मियों को दिए ये निर्देश
मध्यप्रदेश

बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारी से लूट का प्रयास: एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा, पुलिस कर्मियों को दिए ये निर्देश

विदिशा। दो दिन पहले गंज बासौदा स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट का प्रयास किया गया था। मामले में एसपी दीपक शुक्ला ने गंभीरता दिखाते हुए घटनास्थल का जायजा लिया है, वहीं पुलिसकर्मियों को आरोपियों की तलाशी के निर्देश देते हुए आरोपियों की सूचना देने पर ईनाम की घोषणा कर दी है।

बता दें मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा का कर्मचारी रूपए से भरा बैग लेकर भारतीय स्टेट बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान बैंक के बाहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने देसी कट्टा अड़ाकर दो बार हवाई फायर कर बैग छीनने का प्रयास किया था। कर्मचारी ने बहादुरी से बदमाशों का सामना किया था। इससे बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने में असफल हो गए थे और मौका देखकर फरार हो गए। शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

0 एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा
बुधवार को एसपी दीपक शुक्ला ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटना के बाद एक टीम बनाई है जो आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है। पुलिस ने जगह जगह चेक पॉइंट भी बनाए हैं और संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है। एसपी दीपक शुक्ला ने आरोपियों की जानकारी देने पर 10 हजार नकद इनाम की घोषणा भी की है। साथ ही बैंक कर्मी की निडरता व साहस की एसपी ने प्रशंसा की है।

Search

Archives