Home » पिता के खून से रंगे हाथ : यूटयूबर युवती ने हंसिया से किया हमला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
कोरबा छत्तीसगढ़

पिता के खून से रंगे हाथ : यूटयूबर युवती ने हंसिया से किया हमला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। एक यूट्यूबर युवती ने अपने ही पिता की गला काटकर हत्या कर दी। घटना ग्राम रलिया स्थित लिममुंडा बस्ती की है। यहां रहने वाले अशोक कुमार केवट (55) की 3 बेटियां थी। जो 8 साल से पिता से अलग रह रही थी। आरोप है कि अशोक अपनी पत्नी और बड़ी बेटी के कैरेक्टर पर शक करता था। जोकि उसकी मौत का कारण बना।

घटना सोमवार-मंगलवार की रात करीब 2 से 2ः30 बजे के मध्य की बताई जा रही है। धारदार हंसिया से बेटी ने पिता के सीने व सिर पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। परिजन के मुताबिक आरोपी बेटी गीता निषाद 25 वर्ष कोरबा में रहती थी। वह कुछ दिनों के लिए अपने पिता के घर आई हुई थी। पुलिस ने बताया कि पिता को बेटी के जीवन-यापन, भरण-पोषण के तौर- तरीके को लेकर ऐतराज था और उस रास्ते को वह गलत बताते हुए ऐसा न करने की नसीहत दे रहा था। पिता की समझाईश बेटी को नागवार गुजरी और उसने घर में रखे हंसिया से पिता पर हमला कर दिया। कुछ देर तड़पने के बाद पिता की मौक ेपर ही मौत हो गई। पुलिस ने बेटी को हिरासत में लेकर हसिया जप्त कर लिया है। निरीक्षक प्रमोद डडसेना मातहतों के साथ मौके पर मौजूद रहकर प्रारम्भिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Search

Archives