कोरबा। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय सीतामणी कोरबा में अध्यक्ष वैभव शर्मा के करकमलों से कक्षा 9वीं की छात्राओं को साईकिल का वितरण किया गया। श्री शर्मा को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष चुने जाने पर शाला परिवार के द्वारा बधाई दी गई। कार्यक्रम के अंत में उनके द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की व्याख्याताओं के साथ एसएमडीसी के सदस्य श्रीमती मामौनी भौमिक, श्रीमती सुनीता निर्मलकर, तुषार साहू, मनीराम साहू, एवं प्रभात मिश्रा उपस्थित थे।







