कोरबा। शहर के मुड़ापार क्षेत्र में सर्पदंश की एक दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार मुड़ापार निवासी अंजनी बाई को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बारिश के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक के बजाय पीड़ित को बिना देर किए नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए, ताकि समय पर उपचार मिल सके।







