Home » वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र लांबा को पत्नी शोक, आज शाम अंतिम संस्कार
कोरबा छत्तीसगढ़

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र लांबा को पत्नी शोक, आज शाम अंतिम संस्कार

कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र लांबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लांबा (68 वर्ष) का मंगलवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने पीछे पति सुरेंद्र लांबा, पुत्र लितेश और चेतन लांबा सहित पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं।

श्रीमती बृज लांबा ने स्वयं भी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेत्री के रूप में पार्टी को अपनी सेवाएं दी थीं। वे अपने मिलनसार और सरल स्वभाव के लिए समाज में अत्यंत लोकप्रिय थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर के प्रबुद्ध जनों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पंजाबी बिरादरी में शोक की लहर दौड़ गई है। वे कांग्रेस नेता विजय (विज्जु) लांबा और सोमी लांबा (बिलासपुर) की भाभी थीं।

अंतिम संस्कारः श्रीमती लांबा की अंतिम यात्रा आज शाम 5ः00 बजे उनके निवास स्थान तुलसी मार्ग (पुराना गांजा गली) से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Search

Archives