Home » अमरैया के शिव मंदिर में चोरी का असफल प्रयास, सीसी कैमरा लगा देख उल्टे पांव भागे
कोरबा

अमरैया के शिव मंदिर में चोरी का असफल प्रयास, सीसी कैमरा लगा देख उल्टे पांव भागे

कोरबा। वार्ड क्रमांक 12 शारदा विहार के अंतर्गत अमरैया स्थित शिव मंदिर में चोरी का असफल प्रयास किया गया। मंदिर का ताला तोड़ने के बाद भी चोरी की कोशिश नहीं की। चोरों की नजर अचानक मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर गई। चोरों को उल्टे पांव भागना पड़ा। चोरों की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई है। मामले की सूचना मानिकपुर पुलिस को दी गई है।रात्रि लगभग 2 बजकर 5 मिनट के आसपास चोरों ने इस मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर प्रबंधन के द्वारा पिछले वर्ष हुई चोरी के बाद सीसीटीवी कैमरे लगा दिया हैं और इसका कंट्रोल यूनिट बगल के आवास में रखा गया है। जानकारी के अनुसार रात्रि 9 बजे मंदिर के पट बंद हुए और पुजारी अपने घर चले गए। रात को मंदिर का ताला तोड़कर दो चोरों ने भीतर प्रवेश किया। उनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के आसपास है। दोनों चोरी के उद्देश्य से पहुंचे थे। मंदिर में मौजूद दानपेटी व अन्य सामान पार करने का इरादा था। चोरों ने भीतर प्रवेश किया और इधर उधर झांकने लगे, लेकिन अचानक उनके होश उड़ गए। मंदिर में अलग-अलग एंगल पर सीसी कैमरा लगे हुए हैं और सभी कैमरे चालू हैं। चोरों को एहसास हो गया कि यहां कुछ गलत करना खतरे से खाली नहीं है और इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। दोनों चोर खाली हाथ मंदिर से बाहर आ गए। सुबह घटना की श्रद्धालु को हुई जो एकादशी का परायण करने मंदिर में पहुंचा हुआ था। मंदिर का ताला टूटा हुआ था। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। आनन-फानन में सीसीटीवी कैमरा के फुटेज चेक करने पर दो युवक दिखाई पड़े। दीपक राजपूत ने बताया कि मंदिर प्रबंधन कमेटी ने पुलिस से शिकायत की है, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे पहले नगर और आसपास के इलाके में चोरी की कई घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज की खास भूमिका रही है और इसके आधार पर आरोपियों को पकड़ने में आसानी हो रही है।

Search