Home » खदान की हर गतिविधियों पर नजर रखने वाला ड्रोन हुआ आऊट ऑफ कंट्रोल, की जा रही खोजबीन
कोरबा

खदान की हर गतिविधियों पर नजर रखने वाला ड्रोन हुआ आऊट ऑफ कंट्रोल, की जा रही खोजबीन

गेवरा-दीपका। गेवरा खदान में हो रही हर मूवमेंट पर नजर बनाए रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आज सुबह करीब 6 बजे ड्रोन आऊट ऑफ कंट्रोल हो गया। जिसे ढूंढ़ने में सीआईएसएफ के जवान लगे हुए हैं, वहीं सीआईएसएफ प्रबंधन एसईसीएल कर्मचारियों एवं खदान में कार्यरत अन्य कर्मियों से ड्रोन का पता बताने वाले को उचित इनाम देने की भी घोषणा की है।
बता दें कि खदान में सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ को मिली हुई है सुरक्षा के बेहतर और पुख्ता इंतजाम के लिए सीआईएसफ प्रबंधन ड्रोन का इस्तेमाल करती है जिससे चप्पे-चप्पे पर ड्रोन की नजर से खदान में हो रही सभी गतिविधियों को देख सके और जरूरत के हिसाब से संबंधित पर कार्यवाही करते हुए बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। सीआईएस एफ के द्वारा गेवरा खदान में आज सुबह 6 बजे ड्रोन का संचालन किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ तकनीकी खामियों की वजह से ड्रोन आऊट ऑफ कंट्रोल हो गया। अब इसकी पतासाजी सीआईएसएफ के जवानों द्वारा की जा रही है। ड्रोन नहीं मिलने पर इसकी शिकायत दीपका थाने में करने की बात कही जा रही है और अगर किसी के पास यह उपकरण मिलता है तो उस पर कार्यवाही की भी संभावना जताई जा रही है।

Search

Archives