Home » तीसरे दिन भी रोजगार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी
कोरबा

तीसरे दिन भी रोजगार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू विस्थापित रोजगार एकता संघ द्वारा एसईसीएल के कुसमुंडा मुख्यालय के सामने पिछले तीन दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है। किसान सभा के जिला सचिव प्रशांत झा, भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के अध्यक्ष रेशम यादव और सचिव दामोदर श्याम पिछले 48 घंटे से भी ज्यादे समय से लगातार भूख हड़ताल में बैठे हैं। भू विस्थापितों किसानों की मांग को लेकर उदासीन प्रबंधन और प्रशासन के रवैया से भू विस्थापितों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है आक्रोशित आज 12 बजे कुसमुंडा मुख्यालय में कब्जा कर कार्यालय में ताला जडेंगे ।

Search

Archives