Home » खराब सड़क को लेकर व्यापारियों का अनोखा प्रदर्शन, सड़क के गड्‌ढों में भरे पानी से नहाकर जताया विरोध
कोरबा

खराब सड़क को लेकर व्यापारियों का अनोखा प्रदर्शन, सड़क के गड्‌ढों में भरे पानी से नहाकर जताया विरोध

कोरबा। सड़क के गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से कुसमुण्डा क्षेत्रवासी परेशान हैं। इसे लेकर आज व्यापारियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने सड़क में मौजूद गड्ढों में भरे पानी से नहाकर शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर लाने का प्रयास किया है।

व्यापारियों का कहना है कि कुसमुंडा मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव की समस्या से लोग बीते एक दशक से जूझ रहे हैं। यहां फोरलेन निर्माण का कार्य हुआ था, लेकिन इमली छापर में ओवरब्रिज की समस्या के कारण लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विकास नगर कुसमुंडा फोरलाइन में लगभग 100 मीटर तक जलभराव होता है और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण राहगीरों और शरहवासियों का चलना मुश्किल हो गया है।

व्यापारिक संघ के अध्यक्ष अशोक राठौर का कहना है कि बदहाल सड़क व गड्ढों में पानी भर जाने से व्यवसाय ठप हो गया है, लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बीते  दो साल से यही स्थिति है। इस प्रदर्शन के माध्यम से व्यापारियों ने शासन-प्रशासन का ध्यान खराब सड़क की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है। अब देखने वाली बात यह है कि इस प्रदर्शन के बाद भी शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर जाता है या नहीं, क्या अगले वर्ष भी यहां रहने वाले लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Search

Archives