Home » करंट की चपेट में आने से दो लंगूर की मौत, गौसेवकों ने विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार
कोरबा

करंट की चपेट में आने से दो लंगूर की मौत, गौसेवकों ने विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार

कोरबा। अगल-अलग जगहों पर करंट लगने से दो लंगूर की मौत हो गई है। पहली घटना लालूराम कॉलोनी के पास हुई, जहां एक लंगूर ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया। करंट लगने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

दूसरी घटना मेन रोड स्थित गरिमा मेडिकल विकास कॉम्प्लेक्स के पास सामने आई। यहां भी एक लंगूर बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।  दोनों मृत लंगूरों के शवों का गौ सेवक अविनाश गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा विधि-विधान से कफन-दफन किया गया। टीम की इस पहल से बेजुबान वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी सामने आया।

बता दें इससे पहले भी कई बार बंदर की मौत करंट की चपेट में आने से हुई है। इसके बाद भी बिजली विभाग व वन विभाग का रवैया उदासीन है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग एवं बिजली विभाग से मांग की है कि वन्यजीवों की आवाजाही वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो और वन्य जीव सुरक्षित रह सके।

Search

Archives