Home » कारोबारी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज : किशोरी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला
कोरबा

कारोबारी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज : किशोरी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोरबा। जिले में एक कारोबारी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज  हुआ है। 16 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर  कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय नाबालिग ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने कारोबारी चेतन दास चौधरी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ POCSO Act के साथ BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Search