Home » मछली पकड़ने गए दो भाई आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसे, एक की हालत गंभीर
कोरबा

मछली पकड़ने गए दो भाई आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसे, एक की हालत गंभीर

कोरबा। कुदमुदा वन मंडल के डोमाडीह गांव में दो सगे भाई आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। बताया जा रहा है दोनों भाई गांव से लगे कुछ दूरी पर तालाब में मछली पकड़ने गये हुए थे। दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार  52 वर्षीय राम सिंह बिंझवार और उसका भाई 49 वर्षीय धरम सिह बिंझवार दोनो गांव के पास तालाब में रविवार तड़के मछली पकड़ने गए हुए थे। यहां मछली पकड़ते समय अचानक मौसम का मिजाज बदला और हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने लगी। दोनों तालाब से निकलकर तालाब किनारे पेड़ के नीचे खड़े हुए थे । इस दौरान आकाशी बिजली की चपेट में आने से झुलस गए।

घटना की जानकारी परिजनों को होने पर वे मोटरसाइकिल लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,  जिसमें एक की हालत गंभीर होने से उसे जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां एक को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

Search

Archives