कोरबा। थाना दीपका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोयला गिराने की पुरानी बात को लेकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या के प्रयास मे गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियांे को न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राहुल सिंह द्वारा थाना दीपका मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 22 अप्रेल 2026 को जब वह ड्यूटी करके वापस अपने घर जा रहा था, उसी दौरान क्रांति दुकान के पास आरोपी राहुल सिंह, चन्दन सिंह अपने अन्य साथी के साथ अपने कार से आये और प्रार्थी को गिराकर लाठी, डंडो से मारपीट किये। कुछ लोगों को आता देख आरोपीगण प्रार्थी को वहीं छोडकर भाग गए। प्रार्थी अपना इलाज कराने के बाद थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। उक्त रिपोर्ट पर दर्ज अपराध मे विवेचना के दौरान धारा 109(1) जोड़कर आरोपीगण राहुल सिंह तथा चन्दन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपीगण
- चन्दन सिंह पिता सत्येंदर सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन मानियाराडीह थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद (बिहार) हाल मुकाम झाबर थाना दीपका जिला कोरबा (छ ग)
- राहुल सिंह पिता सिकंदर सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन मानियाराडीह थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद (बिहार) हाल मुकाम झाबर थाना दीपका जिला कोरबा (छ ग)







