Home » उरगा -हाटी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत
कोरबा छत्तीसगढ़

उरगा -हाटी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के कुदमुरा-कोसाबाड़ी के पास उरगा हाटी मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक दोनों युवक चचिया दर्रीपारा के निवासी राहुल टोप्पो और पोलेश कंवर बताए जा रहे हैं। दोनों किसी काम से हाटी की ओर गए हुए थे। कुदमुरा कोसाबाड़ी के निकट उनकी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। करतला पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारण का पता लगा रही है।

बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए, जिसे देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Search