Home » तवेरा चालक से तीन युवकों ने की मारपीट, नगदी लूटकर फरार
कोरबा

तवेरा चालक से तीन युवकों ने की मारपीट, नगदी लूटकर फरार

कोरबा। तवेरा चालक से तीन युवकों द्वारा मारपीट व लूटपाट का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार सीतामणी क्षेत्र में तवेरा चालक से तीन युवकों ने मारपीट करने के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद लुटेरे वहां से फरार हो गए। चालक ने किसी तरह खुद की जान बचाई। कोतवाली पुलिस को उसने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस हुलिया के आधार पर आरोपियों की पता साजी कर रही है।
रेलवे स्टेशन चांपा के नजदीक रहने वाला राजकुमार पेशे से ड्राइवर है। वह अपनी भाभी को जमनीपाली में छोड़ने के बाद चांपा जाने के लिए निकला था। रास्ते में खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। सीतामणी शनि मंदिर मार्ग पर बदमाशों ने उससे मारपीट की और मोबाइल के अलावा नगदी रुपए लगभग तीन हजार 7 सौ रूपए लूट लिए। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Search

Archives