कोरबा। श्री जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का आगमन 9 अप्रैल को हो रहा है।
श्री शंकराचार्य 9 अप्रैल को रायपुर से आजाद हिंद एक्सप्रेस से चांपा आएंगे । तत्पश्चात चांपा से पहरिया मार्ग होते हुए टीपी नगर चौक पहुंचेंगे। जहां आदित्यवाहिनी के द्वारा स्वागत किया जाएगा । इसके पश्चात श्री शंकराचार्य जी राजपूत छत्रिय समाज स्थित भवन में प्रस्थान करेंगे। 10 अप्रैल को सुबह 11 से 1 बजे तक दीक्षा एवं संगोष्ठी का आयोजन राजपूत छत्रिय समाज स्थित भवन में किया जाएगा। इसके पश्चात निहारिका स्थित दशहरा मैदान में 3 से 4 बजे तक फूल माला एवं आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दशहरा मैदान में दोपहर 4 से 5 बजे तक आशी, संदीप और अमिशी का भजन संध्या का आयोजन होगा। शाम 5 बजे श्री शंकराचार्य राजपूत छत्रिय समाज स्थित भवन से निहारिका दशहरा मैदान के धर्म सभा स्थल पहुंचेंगे। धर्मसभा स्थल पर युवतियों के द्वारा शंख बजा कर एवं पंडितों के द्वारा स्वस्तिवाचन कर गुरुदेव का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। स्वागत के बाद श्री शंकराचार्य धर्म सभा को संबोधित करेंगे।
11 अप्रैल को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक दीक्षा एवं संगोष्ठी कार्यक्रम राजपूत छत्रिय समाज स्थित भवन में किया जाएगा। दोपहर 3 बजे लिंक एक्सप्रेस से कोरबा से बिलासपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।आदित्य वाहिनी के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने धर्म सभा मे कोरबा वासियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मसभा को सफल बनाने अपील की गई है।
उक्त जानकारी पत्रकार वार्ता में आदित्य वाहिनी के संरक्षक देवेंद्र पांडे पीठ परिषद के जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा, आनंद वाहिनी की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि शर्मा, पीठ परिषद के संरक्षक दुष्यंत शर्मा एवं आदित्यवाहिनी के जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा ने दी है।







