Home » सब स्टेशन में लगे टॉवर से बैटरी की चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा

सब स्टेशन में लगे टॉवर से बैटरी की चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुड़िया द्वारा सभी थाना-चौकी क्षेत्रान्तर्गत अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मुखबीर से सूचना मिली कि नंदलाल गोंड, निर्मल गोंड, संजय सिंह गोंड निवासी ग्राम रेंकी द्वारा चोरी की बैटरी को बिक्री करने के लिए हरदीबाजार में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई। संदेही नंदलाल गोंड, निर्मल गोंड, संजय सिंह गोंड को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। तीनों ने एसईसीएल दीपका माईन्स के सुआभोड़ी में बने सब स्टेशन में लगे टॉवर से बैटरी की चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के निशादेही पर कुल 24 नग बेटरी कीमती 2,88,000/- रूपये बरामद किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध 41 (1-4) जा.फौ., धारा  379, 34 भादवि. के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा थाना प्रभारी हरदीबाजार, स.उ.नि. विजय सिंह, प्रआर. प्रआर. ओमप्रकाष बैस, आरक्षक संजय चन्द्रा, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक गौकरण श्याम, आरक्षक गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Search

Archives