Home » कत्थक नृत्यांगना आद्या कौशिक ने बढ़ाया कोरबा जिले का मान
कोरबा

कत्थक नृत्यांगना आद्या कौशिक ने बढ़ाया कोरबा जिले का मान

कोरबा। विगत दिनों 2, 3 और 4 अप्रैल 2023 को रायगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय स्तर गायन, वादन, नृत्य प्रतियोगिता, मधुगुंजन में कोरबा जिले की कत्थक नृत्यांगना आघा कौशिक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। आघा ने नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शक और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पूर्व भी आद्या राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। हाल ही में जनवरी में मलेशिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगीत व नृत्य प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। कोरबा कलेक्टर, डीपीएस, बालको एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा भी इनका सम्मान एवं प्रोत्साहित किया गया है। आद्या 6 वर्ष की आयु से ही अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गुरू मोरध्वज् वैष्णव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इनकी उपलब्धि का पूरा श्रेय इनके गुरू को जाता है। बालको डीपीएस कक्षा 6वी की छात्रा हैं व राकेश एवं डॉ चंचल कौशिक की सुपुत्री हैं।

Search

Archives