Home » ईडी की टीम पहुंची पॉम मॉल, मचा हड़कंप
कोरबा

ईडी की टीम पहुंची पॉम मॉल, मचा हड़कंप

कोरबा। प्रदेश के कई जिलों ईडी की टीम पहंुच रही है। इसी क्रम में ईडी की टीम शनिवार को एक बार फिर कोरबा पहुंच गई है। टीपी नगर स्थित पॉम मॉल में ईडी की टीम पहुंची। ईडी की खबर मिलते ही अवैध कारोबारियो में हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम शनिवार की दोपहर टीपी नगर स्थित पॉम मॉल पहुंची थी। ईडी की टीम ने एक बार फिर अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सूत्र बताते है कि मॉल में संचालित एक बार और पॉम मॉल के संचालक राख ट्रांसपोर्टर पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है। इससे पूर्व भी ईडी की की टीम ने कोरबा पहंुचकर कई जरूरी दस्तावेजों की जांच की थी।

Search

Archives