Home » नया बस स्टैंड से बस की चोरी : आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई बस कुछ ही घंटों में सुरक्षित बरामद
कोरबा

नया बस स्टैंड से बस की चोरी : आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई बस कुछ ही घंटों में सुरक्षित बरामद

कोरबा। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी सीएसईबी रामपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दरअसल 3 जून को प्रार्थी ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी यात्री बस क्रमांक CG-10-G-1601, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये है, नया बस स्टैंड कोरबा से चोरी कर ली गई है, की सूचना पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान बस के कंडक्टर द्वारा चोरी गई बस एवं आरोपी की पहचान कर उसे कोहड़िया के पास पकड़कर चौकी सीएसईबी रामपुर लाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी मनजीत सिंह टोप्पो (31 वर्ष), निवासी बंधियापारा सिल्ली, थाना पाली, जिला कोरबा ने बस चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से चोरी गई बस को सुरक्षित बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही किया गया।

Search

Archives