Home » खदान में घुसकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कामकाज ठप होने से एसईसीएल प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ी
कोरबा

खदान में घुसकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कामकाज ठप होने से एसईसीएल प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ी

कोरबा। हेवी ब्लास्टिंग, डस्ट व अन्य समस्याओं से परेशान कुसमुण्डा खदान से लगे ग्राम पड़निया के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया है। एसईसीएल प्रबंधन द्वारा समस्याओं का किसी प्रकार से निराकरण नहीं करने पर बुधवार को ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खदान में घुसकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और खदान में कामकाज बंद करा दिया। कामकाज ठप होने से एसईसीएल प्रबंधन की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें कि कुसमुंडा खदान में लगातार पिछले कई दिनों से हड़ताल का दौर चल रहा है जिसकी वजह से लगातार उत्पादन प्रभावित हो रहा है। वहीं वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है ऐसे में लक्ष्य को पूरा करना विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार प्रदर्शन कर उत्पादन ठप कराने से एसईसीएल प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। वहीं ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन की सूचना पाते प्रबंधन के अफसर व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर समझाईश देने में लगे हैं।

Search