Home » लैंको प्लांट में चोरों ने बोला धावा, उरगा पुलिस ने 5 को पकड़ा, दो चार पहिया वाहन के साथ लाखों का सामान जप्त
कोरबा

लैंको प्लांट में चोरों ने बोला धावा, उरगा पुलिस ने 5 को पकड़ा, दो चार पहिया वाहन के साथ लाखों का सामान जप्त

कोरबा। लैंको पावर प्लांट में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने चार पहिया वाहन सहित लाखों का सामान जप्त कर लिया है।प्रार्थी लैंको के सुरक्षागार्ड विजय कुमार बैरागी ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग लैंको प्लांट में चोरी करने के लिए घुसे हुए हैं। गैस कटर से लोहे का खंभा काटकर बोलेरो वाहन क्रमांक 12बीजी 0831, स्कार्पियो वाहन सीजी 12 बीजी 9736 में चोरी कर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहन को रोककर कब्जे में ले लिया। दोनों वाहन में 5 लोग बैठे मिले। पूछताछ में अपना नाम राजेश पटेल उर्फ सनोज कुमार पटेल, ओमप्रकाश पटेल, राजेश पटेल, विकास पटेल, सदीप यादव बताया। वाहन में गैस कटर, गैस सिलेंडर एवं 5 नग खंभा बरामद किया गया। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 65/2023 धारा 379, 34 भादवि के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Search

Archives